विक्रमशिला सेतु हादसा: इंजीनियर सस्पेंड, सरकार अलर्ट

विक्रमशिला सेतु हादसा: इंजीनियर सस्पेंड, सरकार अलर्ट

भागलपुर (जनवार्ता)। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा टूटने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पुल मरम्मत के लिए मदद मांगी है, जबकि संबंधित कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

rajeshswari


रविवार देर रात पिलर संख्या 133 के पास दो स्लैब के बीच दरार आने के बाद पुल का एक हिस्सा गंगा में गिर गया। हालांकि प्रशासन की तत्परता से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और समय रहते यातायात रोक दिया गया।
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजी गई है। उन्होंने कहा कि टूटे हुए स्पैन को ठीक करने में करीब तीन महीने लग सकते हैं।


फिलहाल मुंगेर के श्रीकृष्ण सिंह सेतु और खगड़िया के गंगा पुल को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। 4.7 किलोमीटर लंबा विक्रमशिला सेतु भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला अहम पुल है।

इसे भी पढ़े   कौन हैं मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक? जो 93 साल की उम्र में पांचवीं बार बने दूल्हा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *