वाराणसी : मानमंदिर घाट पर गंगा में डूबा ग्रेटर नोएडा का युवक, घंटों की तलाश के बाद मिला शव

वाराणसी : मानमंदिर घाट पर गंगा में डूबा ग्रेटर नोएडा का युवक, घंटों की तलाश के बाद मिला शव

वाराणसी (जनवार्ता)। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मानमंदिर घाट पर बुधवार देर रात काशी घूमने आए ग्रेटर नोएडा के 27 वर्षीय युवक हर्षवर्धन ठाकुर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव गुरुवार सुबह कई घंटों की तलाश के बाद एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने गंगा से निकाला।

rajeshswari

मृतक की पहचान हर्षवर्धन ठाकुर (27) पुत्र संदीप सिंह, निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हर्षवर्धन बुधवार देर रात मानमंदिर घाट पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गंगा में गिर पड़े। तेज बहाव और घुप अंधेरे के कारण वे तुरंत गहरे पानी में लापता हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना मिलते ही दशाश्वमेध पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात भर चली तलाश में सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। लंबी मशक्कत के बाद संयुक्त टीम ने युवक का शव निकाल निकाला।

पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद मानमंदिर घाट समेत अन्य घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से घाटों पर बेहतर रोशनी, सुरक्षा गार्डों की तैनाती और देर रात निगरानी व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय घाटों पर जाते समय विशेष सावधानी बरतें और गंगा किनारे सतर्क रहें।

इसे भी पढ़े   स्टेट बैंक पीओ भर्ती का रिजल्ट जल्द,यहां से डाउनलोड कर सकेंगे अपने स्कोर कार्ड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *