मथुरा मुठभेड़: बाबरिया गिरोह के दो इनामिया ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

मथुरा मुठभेड़: बाबरिया गिरोह के दो इनामिया ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

मथुरा (जनवार्ता)। देर रात हुई पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़ में बदमाशों के बाबरिया गिरोह के दो खूंखार अपराधी ढेर हो गए। मारे गए दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये के इनाम थे।

rajeshswari

मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय भी घायल हो गए। घायल बदमाशों को तुरंत मांट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में दोनों की मौत हो गई।

मारे गए बदमाशों की पहचान धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। दोनों यूपी के सक्रिय आपराधिक गिरोह बाबरिया गैंग के सदस्य थे।

पुलिस के अनुसार, इन बदमाशों ने 24 अप्रैल को सुरीर-टैटीगांव क्षेत्र में कारोबारी अजय अग्रवाल के यहां डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के खुलासे के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने एक दर्जन टीमों को लगाया था। निरंतर छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को इनकी लोकेशन मिली, जिसके बाद देर रात मुठभेड़ हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरीर डकैती के बाद ये बदमाश नोएडा, खैर, दिल्ली, पलवल और रेवाड़ी में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे थे। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे।

एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में दो खूंखार अपराधियों को मार गिराया गया है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर बड़ा झटका लगा है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़े   फिर ग्लोबल लेवल पर छाईं दीपिका,प्रेजेंट करेंगी ऑस्कर अवॉर्ड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *