ममता से मिले अखिलेश, बीजेपी का तंज

ममता से मिले अखिलेश, बीजेपी का तंज

लखनऊ (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि “जो-जो ममता बनर्जी से मिलने जाएगा, उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा।”

rajeshswari


उन्होंने दावा किया कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भी हार का सामना करना पड़ेगा। सरावगी ने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को नकार दिया है और यूपी में भी सपा को जनता समर्थन नहीं देगी।


अखिलेश यादव शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे थे, जहां उन्होंने ममता banerjee से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बीच बढ़ती सक्रियता नए राजनीतिक समीकरणों का संकेत दे रही है।

इसे भी पढ़े   जाप कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण सिंह मौर्य व विजय सिंह गौण को दी श्रद्धांजलि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *