1.478 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
सोनभद्र (जनवार्ता) । मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत म्योरपुर पुलिस ने सोमवार सुबह एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 478 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित लहरा मोड़, ईदगाह के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में एक महिला दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 478 ग्राम गांजा बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस ने महिला की पहचान सुनैना पत्नी सुरेंद्र कुमार, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी कस्बा म्योरपुर, थाना म्योरपुर, सोनभद्र के रूप में की है। बरामद गांजे को कब्जे में लेने के बाद पुलिस आरोपी महिला को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर म्योरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज, कांस्टेबल रामसूरत वर्मा, कांस्टेबल राहुल कुमार और महिला कांस्टेबल साक्षी शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे एयरपोर्ट रोड स्थित लहरा मोड़, ईदगाह के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में एक महिला दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 478 ग्राम गांजा बरामद होने की बात सामने आई।
पुलिस ने महिला की पहचान सुनैना पत्नी सुरेंद्र कुमार, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी कस्बा म्योरपुर, थाना म्योरपुर, सोनभद्र के रूप में की है। बरामद गांजे को कब्जे में लेने के बाद पुलिस आरोपी महिला को थाने ले गई।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर म्योरपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज, कांस्टेबल रामसूरत वर्मा, कांस्टेबल राहुल कुमार और महिला कांस्टेबल साक्षी शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

