चारपाई रखने को लेकर बरात में बवाल, लाठी-डंडे चले; छह घायल

चारपाई रखने को लेकर बरात में बवाल, लाठी-डंडे चले; छह घायल

बलिया  (जनवार्ता) । बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में शनिवार देर रात एक शादी समारोह उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब बरात के शामियाने में चारपाई रखने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट में दूल्हा पक्ष के पांच बरातियों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार, मैरीटार गांव निवासी सोनू राजभर की बहन की शादी समारोह चल रहा था। शनिवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच द्वारपूजा और अन्य वैवाहिक रस्में संपन्न हो रही थीं। इसी दौरान बरातियों और गांव के कुछ लोगों के बीच शामियाने में चारपाई रखने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।


आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला कर दिया। घटना में राहुल, साहिल, विकास, धर्मेंद्र और आदित्य निवासी मैरीटार घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे लड़की के भाई राजू राजभर को भी चोटें आईं। बताया गया कि हमलावरों ने कुछ बरातियों के मोबाइल फोन भी तोड़ दिए।


घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बांसडीहरोड थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े   बस और ट्रक के टक्कर में 30 लोग घायल 5 की हालत गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *