निर्माणाधीन पुल पर हाइवा पलटा, हाईवे जाम

निर्माणाधीन पुल पर हाइवा पलटा, हाईवे जाम

पेंड्रा, । बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर कारीआम गांव के पास  देर रात कोयला लदा एक हाइवा निर्माणाधीन पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे हाइवा पुल से गुजर रहा था, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। वाहन सड़क पर पलटने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से हाइवा हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। घंटों की मशक्कत के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को हादसे की वजह बताया है। उनका कहना है कि मौके पर पर्याप्त संकेतक और सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मामा ने मासूम भांजी के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *