रुद्रपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मिजोरम से लाई जाती थीं युवतियां

रुद्रपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मिजोरम से लाई जाती थीं युवतियां

रुद्रपुर (जनवार्ता)। रुद्रपुर में संचालित एक स्पा सेंटर में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मिजोरम से युवतियों और किशोरियों को नौकरी का झांसा देकर हवाई जहाज के जरिए दिल्ली लाया जाता था, जहां से उन्हें सड़क मार्ग से रुद्रपुर पहुंचाया जाता था। इस पूरे नेटवर्क की सरगना मानी जा रही महिला के साथ उसकी बहन भी सक्रिय रूप से शामिल थी।

rajeshswari


मामले का खुलासा तब हुआ जब मिजोरम के आइजोल स्थित ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन में दो युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर रुद्रपुर लाया गया और बाद में देह व्यापार में धकेल दिया गया।


शिकायत के आधार पर मिजोरम पुलिस ने रुद्रपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिग किशोरियों समेत पांच महिलाओं को वहां से मुक्त कराया गया।


पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर संचालिका लालनुनसियामी उर्फ किकी, उसके पति शेहरियार, एच लालछनहिमा, दीपक सिंह, संजय श्रीवास्तव और लालरमजावी उर्फ निकी को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि किकी और निकी आपस में बहनें हैं और दोनों मिलकर युवतियों को मिजोरम से रुद्रपुर लाने का काम करती थीं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और इससे पहले भी कई युवतियों को इसी तरीके से रुद्रपुर लाया जा चुका है। शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया है कि युवतियों को पहले विमान से दिल्ली लाया जाता था, ताकि संदेह कम हो, और फिर सड़क मार्ग से उन्हें उत्तराखंड पहुंचाया जाता था।
एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही मुख्य आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है, ताकि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

इसे भी पढ़े   चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *