फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र से जमीन हड़पने वाली महिला गिरफ्तार

फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र से जमीन हड़पने वाली महिला गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता): फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने का खेल बेनकाब कर दिया गया है। रोहनिया थाना क्षेत्र में एक महिला आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्र, कुटुंब रजिस्टर और अन्य कागजात बनाकर दूसरों की जमीन अपने नाम करा ली। पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इस महिला को गिरफ्तार कर लिया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मामला मुकदमा संख्या 079/2026 से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने 16 मार्च 2026 को न्यायालय के माध्यम से प्रार्थना-पत्र दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने कूटरचना रचकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन हड़प ली। इसके बाद रोहनिया थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान रोहनिया पुलिस टीम ने रविवार को मिशन शक्ति केंद्र, थाना रोहनिया क्षेत्र से 44 वर्षीय महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से सख्त पूछताछ कर अन्य संदिग्धों और पूरे रैकेट का पता लगाने में जुटी हुई है।
 
यह गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक पवन कुमार, महिला कांस्टेबल रोशनी गुप्ता और कांस्टेबल काजल की टीम शामिल रही।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी कर ली है। मामले की गहन जांच जारी है और शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है।

वाराणसी में हाल के समय में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन ने ऐसे अपराधों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में जुमे के नमाज को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *