चेनारी में भीषण जाम, एम्बुलेंस और स्कूली बच्चे परेशान

चेनारी में भीषण जाम, एम्बुलेंस और स्कूली बच्चे परेशान

रोहतास (जनवार्ता)। जिले के चेनारी बाजार में मंगलवार को भीषण जाम से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर संत सिंह चौक से लेकर शहीद कृष्ण कुमार स्मारक, पेवंदी मोड़ और डाक बंगला मार्केट तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। करीब दो घंटे तक लगे जाम के कारण लोग तेज धूप और उमस में सड़क पर फंसे रहे।
जाम का सबसे अधिक असर एम्बुलेंस सेवाओं पर पड़ा। कई एम्बुलेंस वाहनों की कतार में फंस गईं। सायरन बजने के बावजूद रास्ता नहीं मिल सका, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई।
स्कूलों की छुट्टी के दौरान स्कूली बसें और वैन भी जाम में फंस गईं। गर्मी के कारण बच्चे बेहाल नजर आए, जबकि कुछ बच्चों को पैदल घर जाना पड़ा।
वाहनों से निकलते धुएं और गर्मी से माहौल दमघोंटू हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मुख्य चौक-चौराहों पर यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नहीं होने से समस्या बढ़ रही है।
कार्यपालक अभियंता अभिषेक भारती ने बताया कि जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मंत्रालय में नौकरी बताने वाले प्रेमी ने तोड़ा शादी का वादा, वीडियो वायरल की दे रहा धमकी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *