शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बीएसए से मिला उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल

वाराणसी (जनवार्ता): शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान गतिमान समायोजन प्रक्रिया, चयन वेतनमान, लंबित प्रोन्नति वेतनमान, सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ भुगतान, पेंशन पत्रावली एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को अतिरिक्त वेतनमान सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

rajeshswari

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निदान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समायोजन प्रक्रिया में केवल एकल विद्यालयों में ही शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि लंबित समस्याओं का जल्द समाधान किए जाने से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से
सनत कुमार सिंह, ज्योति भूषण त्रिपाठी, दुर्गा सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र पांडेय, अनिल यादव, योगेश पांडेय सहित अन्य शिक्षक नेता शामिल रहे ।

शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सकारात्मक रवैये की सराहना की और उम्मीद जताई कि सभी लंबित मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़े   लोहता : कोटवा गांव में सपा समर्थित भाजपा जनप्रतिनिधि के दम पर उसके गुर्गे कर रहे तनाव भड़काने की कोशिश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *