ऑटो सवार महिलाओं से छेड़छाड़करने वाले दो गिरफ्तार, तीन फरार

ऑटो सवार महिलाओं से छेड़छाड़करने वाले दो गिरफ्तार, तीन फरार

वाराणसी (जनवार्ता)। जेपी मेहता तिराहा से वरुणा विहार के बीच बीते 7 मई की भोर में ऑटो में जा रही महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने के मामले में कैंट पुलिस ने दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी बरामद कर सीज कर दी है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

rajeshswari

कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामदत्तपुर निवासी आलोक मिश्रा और मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव निवासी आशुतोष सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर महिला यात्री को जानबूझकर परेशान करने, अश्लील टिप्पणियां करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, घटना 7 मई की सुबह करीब भोर के समय हुई थी, जब पीड़ित महिलाएं ऑटो से जा रही थीं। आरोपी बाइक पर पीछे-पीछे चलते हुए लगातार अश्लील हरकतें कर रहे थे। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर कैंट पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस का कहना है कि शेष तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   चिरईगांव के उमरहा सर्वेद मंदिर के बाहर बाइक चोरी का मामला, पुलिस ने जांच शुरू की
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *