सीएम योगी ने प्रतीक यादव के आवास पर  पहुंच  दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने प्रतीक यादव के आवास पर  पहुंच  दी श्रद्धांजलि

लखनऊ (जनवार्ता): समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह अकस्मात निधन हो गया। वे मात्र 38 वर्ष के थे।

rajeshswari

प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब 6 बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके आकस्मिक निधन से यादव परिवार सहित राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रतीक यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे और अपर्णा यादव को सांत्वना दी। सीएम योगी ने दिवंगत प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत यादव परिवार के कई सदस्य मौजूद हैं। अब्बास अंसारी और महापौर सुषमा खर्कवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार (14 मई ) को दोपहर 12:30 बजे पिपरा घाट पर किया जाएगा।

परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है। प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दुख जताया है।

इसे भी पढ़े   कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का पहला मेडल,वेटलिफ्टिंग में संकेत ने जीता सिल्वर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *