प्राथमिक विद्यालय मड़ुआडीह में समर कैंप का शुभारंभ

प्राथमिक विद्यालय मड़ुआडीह में समर कैंप का शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता)। प्राथमिक विद्यालय मड़ुआडीह में गुरुवार को समर कैंप के प्रथम दिवस का उद्घाटन डायट प्रवक्ता शालिनी मैम द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

rajeshswari

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता राय ने बताया कि समर कैम्प बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह एवं उमंग से सराबोर रहा।

कैंप के पहले दिन कला प्रतियोगिता व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर एक से बढ़कर एक सुंदर चित्र बनाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डायट प्रवक्ता शालिनी मैम ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका रश्मि सिंह, नीलिमा सिन्हा, नीलम राय, मुहम्मद सुहेल एवं विपिन गुप्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   'बांग्लादेशियों की पहचान करना आयोग का काम नहीं' : नवदीप रिणवा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *