बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे दो यात्रियों से 6.93 करोड़ का 19.8 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे दो यात्रियों से 6.93 करोड़ का 19.8 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए दो यात्रियों के पास से 19.8 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 6.93 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

rajeshswari

डीआरआई अधिकारियों को मिली खुफिया सूचना के आधार पर शुक्रवार को बैंकॉक से वाराणसी पहुंची फ्लाइट संख्या IX-215 से उतरे दो यात्रियों को रोका गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने दोनों यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली। तलाशी में कई पैकेट बरामद हुए, जिनमें हरे रंग का गांठदार एवं तेज गंध वाला पदार्थ मिला।

फील्ड टेस्ट में उक्त पदार्थ गांजा (कैनबिस) पाया गया। अधिकारियों के अनुसार बरामद मादक पदार्थ हाइड्रोपोनिक गांजा है, जिसे नियंत्रित वातावरण में बिना मिट्टी के पोषक तत्वों से युक्त पानी में उगाया जाता है। इसकी गुणवत्ता और नशे की क्षमता सामान्य गांजा की तुलना में अधिक होती है, जिसके कारण अवैध बाजार में इसकी भारी मांग रहती है।

डीआरआई ने दोनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तस्करी के नेटवर्क और अन्य संभावित कड़ियों को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   ओटीएस-2026 लागू, बकायेदारों को राहत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *