पहड़िया मंडी में बढ़ी आम की रौनक

पहड़िया मंडी में बढ़ी आम की रौनक

वाराणसी (जनवार्ता)। गर्मी के साथ वाराणसी की फल मंडियों में आम का सीजन भी तेज हो गया है। शहर की पहड़िया मंडी में उड़ीसा से दशहरी और लंगड़ा आम की आवक शुरू होने से बाजार में रौनक बढ़ गई है। खरीदार बड़ी संख्या में मंडी पहुंच रहे हैं।

rajeshswari


व्यापारियों हाजी तौफीक, सुधीर सोनकर, पिंकी सोनकर, बृजेश, राजेश और असलम ने बताया कि दशहरी और लंगड़ा आम का थोक भाव 40 से 60 रुपये प्रति किलो है, जबकि फुटकर बाजार में यह 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। फिलहाल उड़ीसा से प्रतिदिन करीब 15 पिकअप गाड़ियों से आम पहुंच रहा है।


कारोबारियों के अनुसार अगले 15 से 20 दिनों में भागलपुर, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और रीवा से भी आम की आवक शुरू होगी। इससे बाजार में आम की उपलब्धता बढ़ेगी और कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।
दशहरी की मिठास और लंगड़ा की खुशबू ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। व्यापारियों का कहना है कि आम की बिक्री लगातार बढ़ रही है और स्थानीय क्षेत्रों के आम आने के बाद बाजार में और तेजी आएगी।

इसे भी पढ़े   बिहार चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा हादसा टला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *