साइकिल से अस्पताल पहुंचे प्रमुख अधीक्षक, दिया ईंधन बचत का संदेश

साइकिल से अस्पताल पहुंचे प्रमुख अधीक्षक, दिया ईंधन बचत का संदेश

वाराणसी,  (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील के तहत शुक्रवार को एसएसपीजी मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने “नो व्हीकल डे” मनाते हुए साइकिल से अस्पताल पहुंचकर लोगों को जागरूक किया।
डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि ईंधन बचत आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टि से आवश्यक है। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और प्रदूषण भी कम होता है। उन्होंने चिकित्सालय के डॉक्टरों और कर्मचारियों से भी साइकिल के उपयोग तथा ईंधन बचत की आदत अपनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव, जैसे कम दूरी के लिए साइकिल का उपयोग, समाज और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस दौरान अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने भी साइकिल चलाकर इस पहल का समर्थन किया और सामूहिक रूप से ईंधन बचत व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी में  गौ माता की सेवा कर जहीर बाबा ने पेश की मिशाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *