दालमंडी चौड़ीकरण तेज, आज 22 भवनों पर चलेगा बुलडोजर

दालमंडी चौड़ीकरण तेज, आज 22 भवनों पर चलेगा बुलडोजर

वाराणसी (जनवार्ता) । वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत शुक्रवार को 22 जर्जर भवनों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। प्रशासन ने पहले ही भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर क्षेत्र खाली करा लिया है।
संवेदनशील इलाके को देखते हुए पुलिस, पीएसी और रैपिड रिस्पांस फोर्स समेत करीब 500 जवानों की तैनाती की गई है। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई जाएगी।

rajeshswari


PWD के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह ने बताया कि अब तक 60 मकान पूरी तरह ध्वस्त किए जा चुके हैं, जबकि 45 भवनों में तोड़फोड़ का कार्य जारी है। परियोजना के दायरे में आने वाली दो वक्फ संपत्तियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई हो रही है।


प्रशासन का लक्ष्य मई अंत तक ध्वस्तीकरण कार्य पूरा कर जून में निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने का है। वहीं प्रभावित लोगों को मुआवजा और रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी लगातार जारी है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और मानदेय वृद्धि का तोहफा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *