फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा

फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा

एक लाख से अधिक के मशीन पार्ट बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। थाना लोहता पुलिस ने फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक लाख रुपये से अधिक कीमत के रेपीयर मशीन के कलपुर्जे और उपकरण बरामद किए गए हैं।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, सेंट जॉन्स मोड़ स्थित साज जकार्ट फैक्ट्री के गोदाम से मशीनों के कलपुर्जे व उपकरण चोरी होने की शिकायत 14 मई को थाना लोहता में दर्ज कराई गई थी। मामले की विवेचना कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक ऋतुराज मिश्रा द्वारा की जा रही थी।

पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय और कस्बा इंचार्ज ऋतुराज मिश्रा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम दयापुर स्थित फैक्ट्री के पास से आरोपी जयप्रकाश पुत्र मिठाईलाल निवासी रामरायपुर, उम्र लगभग 50 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी गुरुवार रात  की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फैक्ट्री के गोदाम से मशीनों के कलपुर्जे चोरी कर उन्हें एक खंडहर में छिपा देता था और बाद में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लेजर कटिंग, डांमी स्प्रिंग, मोटर स्टैंड, बेयरिंग कवर, बेल्ट पुलिया, गियर, ब्रेक कवर, हाफ गियर चैनल, रैपीयर हत्था सपोर्ट समेत बड़ी संख्या में मशीन पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

इसे भी पढ़े   लालू की बेटी रोहिणी ने छोड़ी राजनीति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *