साइबर सेल और सिगरा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी गैंग के शातिर को किया गिरफ्तार

साइबर सेल और सिगरा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी गैंग के शातिर को किया गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) । कमिश्नरेट वाराणसी की साइबर सेल एवं थाना सिगरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है।

rajeshswari

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जलादी नागराजू (38) पुत्र जलादी वीरय्या निवासी नरकोडुर, चेब्रोलु मंडल, जनपद गुंटूर, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई है।

एसीपी साइबर सेल विदुष सक्सेना के अनुसार आरोपी ऑनलाइन ठगी गिरोह से जुड़ा हुआ है और साइबर अपराध के जरिए लोगों को निशाना बनाता था। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक कीपैड मोबाइल, छह सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, यस बैंक की चेकबुक, एक क्यूआर कोड कार्ड तथा 5650 रुपये नकद बरामद किए गए।

इस संबंध में थाना सिगरा में मु0अ0सं0 181/2026 के तहत धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी, उपनिरीक्षक भरत भट्ट, कांस्टेबल सुमित साहू, उपनिरीक्षक आलोक यादव, महिला उपनिरीक्षक दिव्या भदौरिया एवं कांस्टेबल अंकित गुप्ता की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   RCB vs SRH, IPL 2026: कोहली की नाबाद पारी से बेंगलुरु की शानदार जीत, 202 रन का लक्ष्य किया हासिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *