रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य  ने किया बरेका का दौरा

रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य  ने किया बरेका का दौरा

वाराणसी (जनवार्ता) | रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य (रेल भंडार) राजीव कुमार ने  शुक्रवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कारखाने की विभिन्न उत्पादन इकाइयों का गहन निरीक्षण कर लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी नवाचारों और गुणवत्ता नियंत्रण की समीक्षा की।

rajeshswari

राजीव कुमार ने सबसे पहले बरेका कर्मशाला के एएसआरएस वार्ड, एमएस वार्ड, टीओटी-37 वार्ड, एचएलएस-39 वार्ड, जे-56 वार्ड और लोको फ्रेम शॉप का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कारखाना परिसर में स्थित आम के बगीचे में पौधारोपण भी किया और हरित पर्यावरण व सतत विकास के संदेश को बल दिया।

कारखाना भ्रमण के उपरांत प्रशासनिक भवन के कीर्ति कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सामग्री प्रबंधक  आलोक अग्रवाल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बरेका के संक्षिप्त इतिहास, आधुनिक लोको निर्माण प्रक्रिया, उन्नत तकनीकी नवाचारों और उत्पादन उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य सामग्री प्रबंधक मुख्यालय विकास प्रसाद, मुख्य सामग्री प्रबंधक (लोको) अमित वर्मा, मुख्य सामग्री प्रबंधक (इंजन) आर. आर. के. सिंह, मुख्य सामग्री प्रबंधक (सामान्य) सुनील आर नंदनकर सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राजीव कुमार ने बरेका की प्रगति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

यह दौरा बरेका में विनिर्माण क्षमता वृद्धि और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   चंदौली : पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *