बरेका : अधिकारी साझा वाहनों से करेंगे कार्यालय यात्रा

बरेका : अधिकारी साझा वाहनों से करेंगे कार्यालय यात्रा

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

वाराणसी (जनवार्ता)। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शनिवार को ‘पूल्ड वाहन दिवस’ मनाया जाएगा। इस विशेष दिन अधिकारी कार्यालय आने-जाने के लिए व्यक्तिगत वाहनों के बजाय पूल्ड (साझा) वाहनों का उपयोग करेंगे।

rajeshswari

बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत की पहल पर शुरू की गई इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण, ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के इष्टतम उपयोग को बढ़ावा देना है। बरेका प्रशासन ने सभी प्रमुख विभागाध्यक्षो से अनुरोध किया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों को इस व्यवस्था को अपनाने के लिए प्रेरित करें।

इस दौरान वाहन उपयोग के पात्र अधिकारी एक साथ यात्रा करेंगे और आधिकारिक कार्यों के लिए साझा वाहन व्यवस्था का सहारा लेंगे। प्रशासन का मानना है कि यह पहल न केवल ईंधन की बचत करेगी, बल्कि सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करेगी।

बरेका प्रशासन ने इसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस प्रकार की पहल भविष्य में भी जारी रखने की योजना है, ताकि रेलवे परिवार पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को अपना सके।

इसे भी पढ़े   रामपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: आजम खान और अब्दुल्ला आजम की 7-7 साल की सजा बरकरार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *