आग उगल रहा आसमान: वाराणसी में 45°C पहुंचा तापमान, लू के कहर से सूने पड़े घाट और बाजार

आग उगल रहा आसमान: वाराणसी में 45°C पहुंचा तापमान, लू के कहर से सूने पड़े घाट और बाजार

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी में सोमवार को भीषण गर्मी और तेज लू ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सूरज की तीखी तपिश और गर्म हवाओं के चलते शहर मानो आग की भट्टी में तब्दील हो गया। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहा। इसके साथ ही वाराणसी देश के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल हो गया।

rajeshswari


मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2016 के बाद मई महीने में यह पांचवीं बार है, जब काशी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। भीषण गर्मी का असर शहर की सड़कों, बाजारों और गंगा घाटों पर साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय प्रमुख मार्गों और घाटों पर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि लोग घरों में कैद रहने को मजबूर दिखे।
सोमवार को लू की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई, जिससे गर्मी और अधिक जानलेवा महसूस हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. तुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवाओं की स्थिति बनी हुई है। साथ ही ईरान के उत्तरी क्षेत्र के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर भी मौसम पर पड़ रहा है। इसी वजह से गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक हीटवेव जारी रहने की आशंका जताई है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़े   36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर का एडीजी  ने किया निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *