नगर निगम ने सर्किट हाउस क्षेत्र में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर निगम ने सर्किट हाउस क्षेत्र में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

फल विक्रेताओं पर जुर्माना

वाराणसी (जनवार्ता): नगर निगम वाराणसी ने सर्किट हाउस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे लगाई जा रही फल की दुकानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। प्रवर्तन दल ने कई दुकानदारों की जांच की और अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला। साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर भी सख्ती बरती गई।

rajeshswari

अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी/संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार आनंद ने किया। टीम ने करीब 6 फल विक्रेताओं से जुर्माना वसूल किया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों को सड़क खाली रखने की चेतावनी दी गई और आगे से अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।

नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर फल विक्रेता यातायात बाधित कर रहे थे, इसको देखते हुए कार्रवाई की। दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर भी एक्शन लिया गया। टीम ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने की अपील की।

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यातायात सुधार, स्वच्छता और शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों (जैसे कपड़े या बायोडिग्रेडेबल बैग) का उपयोग करें।

इसे भी पढ़े   ट्रक से टकरा कर बाल बाल बचे भरत मिलाप मेले देख लौट रहे बाइक सवार तीन युवक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *