अब जल्दी गैस सिलेंडर मंगाना पड़ेगा महंगा, ‘प्राथमिकता डिलीवरी’ पर लग रहा अतिरिक्त शुल्क

अब जल्दी गैस सिलेंडर मंगाना पड़ेगा महंगा, ‘प्राथमिकता डिलीवरी’ पर लग रहा अतिरिक्त शुल्क

नई दिल्ली (जनवार्ता)। घरेलू गैस सिलेंडर की जल्द डिलीवरी अब उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। गैस कंपनियों ने ऑनलाइन बुकिंग में “प्राथमिकता डिलीवरी” नाम का नया विकल्प शुरू किया है, जिसके जरिए ग्राहकों को एक सप्ताह के भीतर सिलेंडर पहुंचाने की सुविधा दी जा रही है। हालांकि इस सुविधा के लिए अतिरिक्त शुल्क भी वसूला जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के “इंडेन ऐप” पर गैस बुकिंग के दौरान ग्राहकों को सामान्य डिलीवरी और प्राथमिकता डिलीवरी के दो विकल्प मिल रहे हैं। सामान्य डिलीवरी पर जहां उपभोक्ताओं को 970.50 रुपये चुकाने पड़ते हैं, वहीं प्राथमिकता डिलीवरी चुनने पर करीब 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क जुड़ जाता है।
इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान के दौरान बैंक चार्ज और उस पर लगने वाला जीएसटी भी कुल रकम बढ़ा देता है। सभी शुल्क जोड़ने के बाद एक सिलेंडर की कीमत 1010.84 रुपये तक पहुंच रही है। यानी जल्दी डिलीवरी की सुविधा लेने के लिए उपभोक्ताओं को लगभग 40 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं।
प्राथमिकता डिलीवरी विकल्प में ग्राहकों से डिलीवरी की तारीख और समय भी पूछा जा रहा है। कंपनियां इसे प्रीमियम सुविधा के रूप में पेश कर रही हैं, लेकिन अतिरिक्त शुल्क को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी भी सामने आने लगी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   'हिंदुओं एकजुट हो जाओ', एक सुर में मोदी, योगी, भागवत…वजह चुनाव या कुछ और?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *