नासिक: अस्पताल से मोबाइल चोरी कर नाबालिग को अश्लील संदेश भेजने वाला गिरफ्तार

नासिक: अस्पताल से मोबाइल चोरी कर नाबालिग को अश्लील संदेश भेजने वाला गिरफ्तार

नासिक (जनवार्ता) ।  पुलिस ने 21 वर्षीय मोहम्मद मोईदुद्दीन सैयद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने नासिक रोड स्थित बिटको अस्पताल से एक महिला मरीज का मोबाइल चुराया और उसी से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक अश्लील संदेश भेजे।

rajeshswari

घटना रात करीब 4 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने आरोपी को अंबेडकर नगर इलाके में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। आरोपी विहितगांव मस्जिद के पीछे का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   कल से बदलेगी गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *