प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी, ग्राहक परेशान

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी, ग्राहक परेशान

वाराणसी (जनवार्ता) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पेट्रोल पंपों पर धीरे-धीरे तेल की कमी देखी जा रही है। थाना क्षेत्र कोटवां लहरतारा स्थित प्रभावती किसान केंद्र पेट्रोल पंप पर सप्लाई घटने से ग्राहकों को मात्र 100 रुपये तक ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।

rajeshswari

पेट्रोल पंप मालिक दिनेश नारायण सिंह ने बताया, “जितनी खपत के अनुसार तेल आना चाहिए, उससे करीब तीन हिस्सा कम तेल मिल रहा है। ग्राहक बार-बार आकर तेल मांग रहे हैं, लेकिन पर्याप्त स्टॉक न होने के कारण हम सबको थोड़ा-थोड़ा तेल दे रहे हैं। इससे न तो कोई ग्राहक निराश होता है और न ही पंप पर लंबी लाइन लग रही है।”
 
दिनेश नारायण सिंह ने पेट्रोलियम मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा, “जल्द से जल्द सभी पेट्रोल पंपों को पर्याप्त मात्रा में तेल उपलब्ध कराया जाए, ताकि जनता में अफवाह न फैले और सामान्य स्थिति बनी रहे।”

क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी तेल की कमी महसूस की जा रही है। आज बुधवार को लोहता के राकतपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल पूरी तरह खत्म हो गया, जिसके बाद कई ग्राहक निराश होकर वापस लौट गए।

स्थानीय लोगों में इस कमी को लेकर चिंता बढ़ रही है। खासकर कृषि कार्य और वाहन चलाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : कपड़े सुखाने के विवाद में दो महिलाएं तीसरे माले से गिरीं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *