पिपरी पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, पांच लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

पिपरी पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, पांच लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

सोनभद्र (जनवार्ता)!  पिपरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान एक कार सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजेश चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पिपरी पुलिस टीम चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रनटोला क्षेत्र से एक संदिग्ध फिएट कार गुजरने वाली है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार एक को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से 14 पेटियों में करीब 121.860 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें आइकॉनिक व्हाइट, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड और सिग्नेचर प्रीमियर ग्रेन व्हिस्की शामिल है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोलू कुमार, जय प्रकाश कुमार और हंसराज कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने कार और तीन मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं।

इसे भी पढ़े   मुम्बई की तर्ज पर शुरू हुई ऑटो व ई-रिक्शा लेन व्यवस्था
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *