भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में राजभाषा जागरूकता संगोष्ठी संपन्न

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में राजभाषा जागरूकता संगोष्ठी संपन्न

हिंदी में प्रशासनिक कार्य बढ़ाने और वार्षिक लक्ष्यों की पूर्ति पर जोर

वाराणसी (जनवार्ता)। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 के लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर राजभाषा जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

rajeshswari

संगोष्ठी में संस्थान के सहायक निदेशक (राजभाषा) अभिनव प्रकाश ने संविधान के राजभाषा संबंधी प्रावधानों, राजभाषा अधिनियम तथा वार्षिक कार्यक्रम 2026-27 की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्थान सभी कार्मिकों के सहयोग से राजभाषा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि सभी वैज्ञानिक एवं अधिकारी अपने प्रशासनिक कार्य हिंदी में करें। उन्होंने पीएमई अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी को राजभाषा संबंधी लक्ष्यों की प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए राजभाषा का सफल कार्यान्वयन आवश्यक है।

प्रशासनिक अधिकारी बलवीर सिंह ने सभी अनुभागों को हिंदी में अधिकाधिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सरकार की राजभाषा नीति के अनुपालन पर बल दिया। वहीं, राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य रामेश्वर सिंह ने राजभाषा कार्यान्वयन में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन अभिनव प्रकाश ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आत्मानंद त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अनंत बहादुर सिंह, इन्दीवर प्रसाद, धनंजय प्रताप सिंह, भुवनेश्वरी एस सहित संस्थान के वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   राजातालाब तहसील में अधिवक्ताओं का धरना पांचवें दिन भी जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *