भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने निकाली कलश यात्रा, किया हवन-यज्ञ

भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने निकाली कलश यात्रा, किया हवन-यज्ञ

हरसोस गांव छावनी में तब्दील, भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात

वाराणसी (जनवार्ता)। आराजी लाइन विकासखंड के हरसोस गांव में भूमि अधिग्रहण के विरोध में शुक्रवार को हरसोस, गंजारी और हरपुर गांव के प्रभावित किसानों ने एकजुट होकर सरकार एवं वीडीए की “बुद्धि शुद्धि” के लिए हवन-यज्ञ और कलश यात्रा निकाली। कार्यक्रम मंगल बाबा मंदिर परिसर से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और किसान शामिल हुए।

rajeshswari

कलश यात्रा मंगल बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर डीह बाबा सहित गांव के विभिन्न देवस्थलों की परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। किसानों के अनुसार यात्रा में क्षेत्र की हजारों महिलाओं और ग्रामीणों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं आम आदमी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अनिल झा भी शामिल हुए।

भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। हरसोस, गंजारी और हरपुर गांवों में भारी संख्या में पुलिस, पीएसी तथा फायर ब्रिगेड के जवान तैनात किए गए थे। गांव के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की निगरानी रही। एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव सहित कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।

प्रभावित किसानों का आरोप है कि पुलिस ने रिंग रोड से सटे गंजारी स्टेडियम के पास स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर की ओर लोगों को जाने से रोक दिया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। किसानों ने प्रशासन के रवैये की निंदा करते हुए कहा कि उनकी बहुफसली जमीन अधिग्रहित होने से वे भूमिहीन और आर्थिक संकट का शिकार हो जाएंगे।

प्रभावित किसान विनय कुमार मौर्य ने कहा कि सरकार द्वारा उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहित किए जाने से किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इसी के विरोध में किसानों ने सांकेतिक रूप से यज्ञ और कलश यात्रा का आयोजन किया।

इसे भी पढ़े   सिंधोरा :  होली के मौके पर डीजे विवाद ने ले ली अधेड़ की जान

कार्यक्रम में कमलेश पटेल, अजीत पटेल, अरविंद पटेल, विकास पटेल, राजेश प्रजापति, एडवोकेट उपेंद्र नारायण, रामरति पटेल, ममता विश्वकर्मा, आरती पटेल, फूल कुमारी, ज्योति पटेल, दुर्गावती देवी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *