अवैध खनन पर  रातभर चली छापेमारी में 23 वाहन जब्त

अवैध खनन पर  रातभर चली छापेमारी में 23 वाहन जब्त

वाराणसी (जनवार्ता)। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रातभर छापेमारी अभियान चलाया। संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 23 वाहनों को जब्त किया गया, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

rajeshswari

प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसके तहत जॉइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला खनन अधिकारी तथा राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चोलापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान अवैध रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच की गई। जांच में कई वाहन बिना वैध दस्तावेजों के खनन सामग्री ढोते पाए गए। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 23 वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य भारी वाहन शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा था, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही थीं और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा था।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में गंगा का बढ़ता जलस्तर बना संकट: घाटों का संपर्क टूटा, निचले इलाके जलमग्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *