कोटवां चौकी : पीस कमेटी की बैठक में त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में  मनाने की अपील

कोटवां चौकी : पीस कमेटी की बैठक में त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में  मनाने की अपील

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां पुलिस चौकी परिसर में शुक्रवार को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं और दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

rajeshswari

बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचें।

उन्होंने जुलूस और धार्मिक आयोजनों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि निर्धारित मार्गों का पालन किया जाए तथा सड़क पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था न होने दें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में खुले नालों की समस्या उठाई, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन से सहयोग की अपेक्षा की।

इस अवसर पर चौकी इंचार्ज एम. परवेज़, उपनिरीक्षक शशिकांत सिंह, उपनिरीक्षक राज बहादुर, कांस्टेबल विनोद सिंह समेत पुलिस टीम मौजूद रही। बैठक में कोटवां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिजवान, सरहरी ग्राम प्रधान राजेंद्र पटेल, समाजसेवी बृजपाल, दिलीप राय, प्रधान प्रतिनिधि विजय जायसवाल सहित विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   मिर्जामुराद में जमीन कब्जाने व 10 लाख रंगदारी मांगने का मामला, दो पर मुकदमा दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *