काशी विद्यापीठ में छात्राओं के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

काशी विद्यापीठ में छात्राओं के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

वाराणसी (जनवार्ता)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मानविकी संकाय परिसर में शुक्रवार को छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि बीए मास कम्युनिकेशन द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं परिसर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्राओं के दो गुटों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में पांच से छह छात्राएं आपस में भिड़ती दिखाई दे रही हैं। एक छात्रा दूसरी छात्रा के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटकते और मारपीट करते नजर आ रही है।

घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ छात्र वीडियो बनाते रहे, जिसे बाद में इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन सक्रिय हो गया और संबंधित छात्राओं को नोटिस जारी किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि परिसर में इस प्रकार की घटनाएं शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करती हैं। अधिकारियों ने छात्राओं से आपसी विवाद बातचीत के माध्यम से सुलझाने की अपील की है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े   विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला,एक सिपाही गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *