वरुणा जोन : कई चौकी प्रभारियों के तबादले
वाराणसी (जनवार्ता)। कमिश्नरेट पुलिस के वरुणा जोन में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त वरुणा कार्यालय से जारी आदेश के तहत कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार उपनिरीक्षक राघवेंद्र मौर्य को जोन वरुणा से चौकी प्रभारी चंदापुर थाना चौबेपुर बनाया गया है, जबकि रोशन कुमार राय को चौकी प्रभारी चंदापुर से थाना लालपुर पांडेयपुर भेजा गया है।
इसी क्रम में ऋतुराज मिश्रा को चौकी प्रभारी कस्बा थाना लोहता से चौकी प्रभारी कोटवा थाना लोहता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मो. परवेज को चौकी प्रभारी कोटवा से थाना रोहनिया स्थानांतरित किया गया है।
प्रवीण सचान को कांशीराम आवास थाना शिवपुर से चौकी प्रभारी लहरतारा थाना मंडुवाडीह बनाया गया है, जबकि राहुल सिंह को लहरतारा चौकी से थाना कैंट भेजा गया है।
अवनीश दुबे को थाना लालपुर पांडेयपुर से कांशीराम आवास चौकी शिवपुर तथा देवेंद्र कुमार दुबे को थाना पर्यटक से चौकी प्रभारी गोसाईंपुर थाना चोलापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा विपिन कुमार पाण्डेय को गोसाईंपुर चौकी से थाना कैंट, ऋतुराज सिंह को थाना लोहता से चौकी प्रभारी कस्बा तथा प्रदीप कुमार को थाना रोहनिया से वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवपुर बनाया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

