विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर-2 पर महिला श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी को काटा

विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर-2 पर महिला श्रद्धालु ने महिला पुलिसकर्मी को काटा

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-2 के पास शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दक्षिण भारतीय महिला श्रद्धालु ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी नेहा को दांत काट लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला।

rajeshswari

बताया जा रहा है कि दर्शन को लेकर किसी बात पर महिला और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान महिला ने अचानक महिला पुलिसकर्मी पर हमला करते हुए उसे दांत से काट लिया, जिससे वह घायल हो गई।

घायल महिला पुलिसकर्मी को उपचार के लिए शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए हलचल की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े   कुम्भा महादेव मंदिर सुरक्षित, AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर 8 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज : पुलिस आयुक्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *