हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ने के मामले में इंस्पेक्टरफूलपुर निलंबित

हिरासत में युवक की तबीयत बिगड़ने के मामले में इंस्पेक्टरफूलपुर निलंबित

वाराणसी  (जनवार्ता)। कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन में हिरासत में लिए गए युवक की तबीयत बिगड़ने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना फूलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 134/2026 के तहत पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान महेश राजभर पुत्र रामलाल निवासी ग्राम खालिसपुर, थाना फूलपुर की अचानक तबीयत खराब हो गई।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक युवक को तत्काल उपचार के लिए न्यू लक्ष्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई गई है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में दुर्व्यवहार किए जाने के कारण युवक की तबीयत बिगड़ी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त गोमती जोन ने थाना प्रभारी निरीक्षक फूलपुर अतुल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

प्रेस नोट में कहा गया है कि जांच के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका, पूछताछ की परिस्थितियों तथा चिकित्सकीय तथ्यों की गहन पड़ताल की जाएगी। यदि किसी स्तर पर लापरवाही, दुर्व्यवहार या अधिकारों के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: नकबजनी गिरोह के दो शातिर सदस्य गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *