प्रचंड गर्मी में सिगरा स्टेडियम के पास सब्जी विक्रेता की मौत

प्रचंड गर्मी में सिगरा स्टेडियम के पास सब्जी विक्रेता की मौत

वाराणसी (जनवार्ता): प्रचंड गर्मी में सिगरा स्टेडियम के समीप एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गया जिले के निवासी ननकू यादव (52 वर्ष) के रूप में हुई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, रविवार को दोपहर के समय सिगरा स्टेडियम के पास साइकिल दुकान के समीप ननकू यादव अचेत अवस्था में गिरे पड़े मिले। सूचना मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने तुरंत पुलिस टीम मौके पर भेजी। बुजुर्ग को तत्काल कबीर चौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक ननकू यादव पुत्र पोखी यादव, निवासी श्रीरामपुर, पोस्ट करियापुर, थाना फतेहपुर, जिला गया (बिहार) बताए जा रहे हैं। वे वाराणसी की सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार वे शराब पीने के आदी थे।

मौके पर उनके साथ काम करने वाले अन्य मजदूर अस्पताल पहुंचे हुए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

पुलिस प्रारंभिक जांच में गर्मी लगने और शराब के नशे की स्थिति में गिरने की आशंका जता रही है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   भाजपा शासन में तानाशाही चरम पर: वीरेंद्र सिंह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *