पुर्तगाल में शोध करेंगे बीएचयू के प्रो. प्रवेश श्रीवास्तव

पुर्तगाल में शोध करेंगे बीएचयू के प्रो. प्रवेश श्रीवास्तव

वाराणसी (जनवार्ता)।  बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ आचार्य एवं यूजीसी-एचआरडीसी के पूर्व निदेशक प्रो. प्रवेश कुमार श्रीवास्तव को पुर्तगाल में विशेष शैक्षणिक शोध के लिए आमंत्रित किया गया है। वह University of Lisbon के कला संकाय में आयोजित छह सप्ताह की शोध एवं शैक्षणिक कार्यशाला में भाग लेंगे। उनका यह शोध प्रवास 9 जून से शुरू होगा।

rajeshswari


प्रो. श्रीवास्तव ‘पुर्तगाली अभिलेखों के प्राथमिक स्रोतों के आधार पर भारत-पुर्तगाल ऐतिहासिक आख्यानों के पुनर्निर्माण’ विषय पर गहन अनुसंधान करेंगे। इस दौरान उन्हें पुर्तगाल के प्रमुख अभिलेखागारों और ग्रंथालयों में संरक्षित दुर्लभ दस्तावेजों एवं स्रोत सामग्री के अध्ययन का अवसर मिलेगा। माना जा रहा है कि उनके शोध से भारत और पुर्तगाल के ऐतिहासिक संबंधों के कई अप्रकाशित पहलुओं पर नई जानकारी सामने आ सकेगी।


प्रो. श्रीवास्तव भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान हैं। वह एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और उत्तर अमेरिका सहित करीब 20 देशों की अकादमिक यात्राएं कर चुके हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, चीन और पुर्तगाल समेत कई देशों के विश्वविद्यालयों एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वह व्याख्यान और शोध-पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इससे पूर्व भी वह University of Lisbon में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इसे भी पढ़े   21वां शतचंडी महायज्ञ सैनिकों को समर्पित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *