दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वांचल में बढ़ेगी बादलों की सक्रियता

दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, पूर्वांचल में बढ़ेगी बादलों की सक्रियता

वाराणसी (जनवार्ता)। पूर्वांचल समेत वाराणसी में अगले दो दिनों के बाद मौसम के तेवर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के बीच फिलहाल गर्मी और लू का असर बना रहेगा, लेकिन सप्ताह के दूसरे हिस्से से बादलों की सक्रियता बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को उमस और तेज धूप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

rajeshswari


मंगलवार सुबह मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा और हल्की ठंडक महसूस की गई, लेकिन सुबह दस बजे के बाद गर्म हवाओं का असर तेज होने लगा। दोपहर होते-होते लू जैसे हालात बन गए और सड़कों पर गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर गर्मी का प्रभाव बना रहेगा तथा देर रात के बाद ही कुछ राहत मिल सकती है।


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर बढ़ रही हीटिंग के कारण वातावरण में बदलाव की स्थिति बन रही है। इसके चलते अगले दो दिनों बाद बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। सप्ताह के दूसरे हिस्से में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार इस बार नौतपा का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकता है। तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना कम है और वातावरण में नमी बढ़ने के साथ गर्मी का प्रभाव घटेगा। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़े   सीएम योगी ने काशी में बाबा दरबार में टेका मत्था, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर दिया आशीर्वाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *