रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की विधायक ने की समीक्षा

रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की विधायक ने की समीक्षा

वाराणसी (जनवार्ता)। सुनील पटेल की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों के पार्षदों एवं डूडा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

rajeshswari

बैठक में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने डूडा सचिव निधि वाजपेई एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का पार्षदों एवं सत्यापन समिति के माध्यम से शीघ्र सत्यापन कराया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि जल्द उपलब्ध कराकर आवास निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके।

विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की।

बैठक में कल्लू पहलवान, गोपाल पटेल, कमलेश पाल, सुरेश पटेल ‘गुड्डू’, श्रीप्रकाश ‘कल्लू’ पटेल, रवींद्र सोनकर, राजेश कन्नौजिया, महेंद्र सिंह पटेल, श्याम भूषण शर्मा, अजय कुमार बिंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   'इंडिया' गठबंधन में होने वाली है मायावती की एंट्री? मची खलबली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *