कैरम लीग में नूरैन-वैभव की जोड़ी और अश्विनी-गौरव रहे विजयी

कैरम लीग में नूरैन-वैभव की जोड़ी और अश्विनी-गौरव रहे विजयी

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में इंग्लिशिया लाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में चल रही पांचवीं स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए।

rajeshswari

पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले में नूरैन खान और वैभव नारायण सिंह की अनुभवी जोड़ी ने निशांत सिंह और दिव्यांश सिंह की युवा जोड़ी को सीधे मुकाबले में 23-5 और 25-8 से हराकर पूर्ण अंक हासिल किए।

वहीं पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में वरिष्ठ खिलाड़ी अश्विनी चक्रवाल ने श्री प्रसाद सोनी को 24-10 और 25-9 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में युवा खिलाड़ी गौरव गुप्ता ने निशांत सिंह को 24-14 और 25-10 से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा तथा आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल की देखरेख में किया गया। मैचों में अंपायर की भूमिका जमुनाधर गुप्ता, रेणुका राय, हर्षित केसरी, श्री प्रसाद सोनी और कृष्ण दयाल यादव ने निभाई।

इसे भी पढ़े   घने कोहरे ने फिर ठंड के साथ रोकी ट्रेनों की रफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *