इबोला वायरस से बचाव को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल

इबोला वायरस से बचाव को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल

अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इबोला वायरस डिजीज (ईवीडी) से बचाव एवं रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एयरपोर्ट प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, कस्टम विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

rajeshswari

बैठक में एयरपोर्ट पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग, संदिग्ध मरीजों की पहचान तथा संक्रमण रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण, हैंड हाइजीन, पीपीई किट के सही उपयोग तथा संदिग्ध मरीजों के सैंपल संग्रहण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही एयरपोर्ट परिसर में साफ-सफाई एवं संक्रमण नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाएगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इसे भी पढ़े   कई साल से इंतजार,वित्त मंत्री को बजट 2024 में 80C की सीमा क्यों बढ़ानी चाहिए?
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *