काशीवासियों के लिए बड़ी राहत: ‘काशी द्वार’ से अब पूरे दिन होंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन

काशीवासियों के लिए बड़ी राहत: ‘काशी द्वार’ से अब पूरे दिन होंगे बाबा विश्वनाथ के दर्शन

वाराणसी (जनवार्ता)। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने काशीवासियों को बड़ी सुविधा देते हुए ‘काशी द्वार’ (द्वार संख्या 4-बी) से पूरे दिन दर्शन की व्यवस्था शुरू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब स्थानीय श्रद्धालु प्रातः 4:15 बजे से रात्रि 10:45 बजे तक इस द्वार से मंदिर में प्रवेश कर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि यह सुविधा विशेष तिथियों और पर्वों पर लागू नहीं होगी।

rajeshswari


मंदिर न्यास के अनुसार वर्ष 2024 में द्वार संख्या 4-बी को ‘काशी द्वार’ के रूप में चिन्हित किया गया था। पहले इस द्वार से प्रतिदिन सुबह 4:00 से 5:00 बजे और शाम 4:00 से 5:00 बजे तक ही काशीवासियों के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था थी। अब श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इसका समय बढ़ाकर पूरे दिन कर दिया गया है।
नई व्यवस्था के पहले दिन 8 जुलाई 2026 को कुल 8,688 काशीवासी श्रद्धालुओं ने इस सुविधा का लाभ उठाकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। वहीं 9 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे तक ही 5,196 स्थानीय श्रद्धालु ‘काशी द्वार’ से मंदिर में प्रवेश कर दर्शन कर चुके थे।

इसे भी पढ़े   ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 13 लाख की ठगी, महिला अफसर फंसी झांसे में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *