सेवा और समर्पण की मिसाल बना संकल्प अन्न क्षेत्र

सेवा और समर्पण की मिसाल बना संकल्प अन्न क्षेत्र

वाराणसी (जनवार्ता)। संकल्प संस्था द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के तहत शनिवार को चौक क्षेत्र में खिचड़ी प्रसाद, छाछ और शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के सामने आयोजित सेवा अभियान में बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

rajeshswari


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीसंकटमोचन हनुमान को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने निष्ठा और समर्पण के साथ लोगों को खिचड़ी प्रसाद, छाछ तथा शीतल जल वितरित किया। उपस्थित लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में अनुकरणीय बताया।


संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि काशी की पहचान सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण से है। संस्था का प्रयास है कि यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहे और समाज में सहयोग व संवेदना की भावना को मजबूती मिले।


उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार संचालित हो रहा यह अभियान जरूरतमंदों, राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए सहारा बन चुका है। संस्था विभिन्न पर्वों और विशेष अवसरों पर भी सेवा कार्यों का आयोजन करती रहती है।


कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. अनिल द्विवेदी, डॉ. शशि द्विवेदी, संजीव कपूर, राजकपूर, पीकूजी, दीपक बहल और मृदुला रानी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर गिरधर दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, गीतिका जैन, संजय अग्रवाल, रमेशचंद्र अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक और भैयालाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   सोने के दाम उछले,चांदी के रेट में तेजी,जानें सर्राफा बाजार का हाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *