दालमंडी में फिर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण, 18 भवनों पर चला बुलडोजर

दालमंडी में फिर शुरू हुआ ध्वस्तीकरण, 18 भवनों पर चला बुलडोजर

वाराणसी (जनवार्ता) । दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत शनिवार को ध्वस्तीकरण अभियान फिर शुरू कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 18 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं, जबकि ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को जिन 18 भवनों पर कार्रवाई की गई, उनमें 15 नए अधिग्रहित मकान तथा तीन पुराने भवन शामिल हैं। प्रशासन का दावा है कि ध्वस्तीकरण का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जल्द ही निर्धारित सभी भवनों को हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा।
परियोजना के तहत कुल 181 भवनों को हटाया जाना है। बकरीद के मद्देनजर कुछ समय के लिए कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी, जिसे त्योहार के बाद पुनः शुरू किया गया है। अभियान के दौरान एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के.के. सिंह तथा एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान मौके पर मौजूद रहे।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन का कहना है कि ध्वस्तीकरण कार्य पूरा होने के बाद दालमंडी क्षेत्र की सड़कें अधिक चौड़ी और सुगम होंगी, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *