गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, एक सिपाही घायल

गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, एक सिपाही घायल

गाजियाबाद (जनवार्ता) । खोड़ा क्षेत्र में चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। शनिवार देर रात खोड़ा और इंदिरापुरम थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, आरोपी असद की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। डीसीपी धवल जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को उसकी लोकेशन की सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ, जिसका उपचार कराया जा रहा है।

गौरतलब है कि खोड़ा कॉलोनी में 17 वर्षीय सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था। घटना के बाद से असद फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है और पूरे प्रकरण की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   रूपाणी,नितिन पटेल के चुनाव नहीं लड़ने से बीजेपी को नुकसान? सर्वे के नतीजे…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *