कारों में छिपाकर ले जा रहे 48 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

कारों में छिपाकर ले जा रहे 48 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

चंदौली (जनवार्ता)। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 48 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर दो कारों में गांजा छिपाकर वाराणसी समेत अन्य जिलों में खपाने ले जा रहे थे।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, नवीन मंडी के सामने फ्लाईओवर के पास हाईवे पर वाहन जांच के दौरान बिहार की ओर से आ रही दो संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली गई। जांच में हुंडई कार की डिक्की से 20 बंडल और डिजायर कार की डिक्की से 27 बंडल गांजा बरामद हुआ। कुल बरामद गांजे का वजन 48 किलो बताया गया है।


गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बबुरी निवासी विकास वियार और प्रिंस तथा ताराजीवनपुर निवासी राजू जायसवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन और एक बैग भी बरामद किया है।
आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   टॉमी के निधन पर ग्रामीणों ने कराई तेरहवीं और पूजा,कहा-'वो इंसानों जैसा समझदार था..'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *