IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से पुरी-कामाख्या-बैद्यनाथ धाम यात्रा, 25 जून से रवाना होगी विशेष ट्रेन

IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से पुरी-कामाख्या-बैद्यनाथ धाम यात्रा, 25 जून से रवाना होगी विशेष ट्रेन

मुंबई। देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने “पुरी-कामाख्या-बैद्यनाथ धाम यात्रा” नामक विशेष धार्मिक पर्यटन पैकेज की घोषणा की है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से आयोजित यह यात्रा 25 जून 2026 से शुरू होगी। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को एक साथ कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर, गुवाहाटी का कामाख्या मंदिर, जसीडीह का बैद्यनाथ धाम, वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर तथा अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर सहित अनेक प्रमुख तीर्थस्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
IRCTC पश्चिम क्षेत्र के ग्रुप जनरल मैनेजर गौरव झा ने बताया कि विशेष ट्रेन पुणे से रवाना होगी और मार्ग में लोनावला, कर्जत, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगांव जंक्शन, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा और नागपुर सहित विभिन्न स्टेशनों से यात्री इसमें सवार हो सकेंगे। लगभग 750 यात्रियों की क्षमता वाली इस ट्रेन में एसी और नॉन-एसी दोनों श्रेणियों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
IRCTC के सर्व-सुविधायुक्त पैकेज में रेल यात्रा, बजट होटलों में ठहरने की व्यवस्था, शुद्ध शाकाहारी भोजन, स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए एसी एवं नॉन-एसी वाहनों की सुविधा, यात्रा बीमा तथा अनुभवी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं। यात्रियों के लिए डबल, ट्रिपल और क्वाड शेयरिंग के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।
यात्रा शुल्क इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) के लिए 22,770 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास (3AC) के लिए 39,620 रुपये तथा कम्फर्ट क्लास (2AC) के लिए 52,860 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।
IRCTC पश्चिम क्षेत्र के प्रवक्ता डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि यह विशेष धार्मिक यात्रा आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में कई प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करेगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   'लव जिहाद' के खिलाफ योगी का 'हथौड़ा',2 साल में 427 मामले दर्ज,833 से ज्यादा गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *