योगी के जन्मदिन पर गंगा आरती, 54 किलो लड्डू के केक से किया गया अभिनंदन

योगी के जन्मदिन पर गंगा आरती, 54 किलो लड्डू के केक से किया गया अभिनंदन

प्रयागराज (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न शहरों में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रयागराज के दारागंज स्थित दशाश्वमेध घाट पर समर्थकों ने मां गंगा की विशेष आरती की तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

rajeshswari


वाराणसी में काशी के 51 फीट ऊंचे वरद आंजनेय हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 54 किलो के लड्डू का केक काटा गया और 54 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के आयोजक राम गोपाल सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 53 किलो का लड्डू केक काटा गया था, जबकि इस वर्ष मुख्यमंत्री की आयु के अनुरूप 54 किलो का केक तैयार कराया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में बरगद, नीम, तुलसी और सिंदूर सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया।


राम गोपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की पर्यावरण संरक्षण योजनाओं से प्रेरित होकर 31 जुलाई तक 5,400 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए हनुमान जी से विशेष प्रार्थना भी की गई।


उधर, लखनऊ के हजरतगंज स्थित दारुलशफा परिसर के शांति वरदानी मुरादी हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ, जनकल्याण महायज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समर्थकों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर-बाबतपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो घायल, एक गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *