आईआरसीटीसी का विशेष पैकेज: एक यात्रा में तीन धाम और 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर

आईआरसीटीसी का विशेष पैकेज: एक यात्रा में तीन धाम और 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर

नई दिल्ली (जनवार्ता)। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष ‘देव दर्शन यात्रा : 3 धाम और 11 ज्योतिर्लिंग’ पैकेज लॉन्च किया है। इस योजना के तहत यात्री एक ही यात्रा में देश के तीन प्रमुख धामों और 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा के दौरान यात्रियों को केवल सीट बुक करानी होगी, जबकि आवास, भोजन, स्थानीय परिवहन और अन्य व्यवस्थाएं आईआरसीटीसी द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

rajeshswari


यह विशेष आध्यात्मिक यात्रा 3 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से शुरू होगी। 17 रात और 18 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु लगभग 10 हजार किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु पूर्व में जगन्नाथ पुरी, दक्षिण में रामेश्वरम और पश्चिम में द्वारकाधीश धाम के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ, बैद्यनाथ धाम, मल्लिकार्जुन, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ, महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर सहित 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का भी अवसर मिलेगा।


यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में दिल्ली सफदरजंग के अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और प्रयागराज रेलवे स्टेशनों से भी बोर्डिंग की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान वाराणसी, देवघर, पुरी, रामेश्वरम, पुणे, नासिक, द्वारका, सोमनाथ और उज्जैन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में कुल 150 यात्रियों के लिए प्रथम एसी, द्वितीय एसी और तृतीय एसी श्रेणियों की व्यवस्था होगी। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्तरां, सुसज्जित रसोई, शॉवर क्यूबिकल, सेंसर आधारित वॉशरूम, सीसीटीवी निगरानी तथा सुरक्षा गार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

इसे भी पढ़े   यूपी के 7 शहरों में इनकम टैक्स की रेड जारी:गोपाल राय के घर में टीम मौजूद


आईआरसीटीसी के अनुसार पैकेज में ट्रेन यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था, शुद्ध शाकाहारी भोजन, एसी वाहनों से स्थानीय भ्रमण, यात्रा बीमा तथा टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं। इस विशेष यात्रा का किराया एसी प्रथम श्रेणी के लिए 1,98,010 रुपये, एसी द्वितीय श्रेणी के लिए 1,81,995 रुपये तथा एसी तृतीय श्रेणी के लिए 1,49,965 रुपये निर्धारित किया गया है। सीमित सीटों वाली इस यात्रा के लिए इच्छुक श्रद्धालु आईआरसीटीसी के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *